संगीत के साथ मेरा अनुभव


                                                                                                  
सुव्यवस्थित ध्वनि; जो रस की सृष्टि से
उत्पन्न होती है, वह संगीत कहलाती है। संगीत
सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाता है।
यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और
हमारे जीवन को शातिपूर्ण बनाता है। संगीत
के मोहक सुर की मादकता का जीव-जगत
पर जो प्रभाव पड़ता है, वह किसी से छिपा
नहीं है। संगीत के विभिन्न प्रकार होते हैं,
जिनका हम अपनी आवश्यकता और जरूरत
के अनुसार आनद ले सकते हैं।


इस व्यस्त, भीड़-भाड़ युक्त और भ्रष्ट संसार में हर कोई दुसरे को हानि पहुँचाना
चाहता है; ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और हमारे मस्तिष्क को
राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने अपने जीवन में यह महसूस किया है कि
संगीत वास्तव में हमेशा खुश रहने में सहायता करने वाला एक साधन है। हम पूरे
दिन में कभी भी संगीत सुन सकते हैं। मध्यम आवाज़ में संगीत सुनना एक बहुत
ही अच्छी आदत है। मैं हमेशा पढ़ाई के साथ संगीत सुनना पसंद करता हूँ। यह
वास्तव में मुझे काफ़ी अच्छा परिणाम देता है। मैं हर सुबह आध्यात्मिक संगीत
सुनता हूँ; क्योंकि मेंरे पिताजी मेरे कमरे में सुबह 5 बजे संगीत शुरु कर देते हैं।
वह मुझे हमेशा यही बताते हैं कि संगीत वह शक्ति है जो भगवान ने हमें दी है।
संगीत हमें मानसिक तथा शारीरिक रुप से स्वस्थ बने रहने में सहायता प्रदान
करता है। संगीत बीते समय, पसंदीदा स्थानों, प्रिय व्यक्तियों या उत्सवों आदि की
सभी अच्छी यादों और सकारात्मक विचारों को लाता है।

मैं संगीत के प्रति प्रतिबद्ध हूँ और प्रायः संगीत सुनता भी हूँ। संगीत सुनना और
संगीत गायन मेरा शौक़ है। यह मेरे स्वस्थ एवं सुखी जीवन का रहस्य है। यह मेरे
लिए भगवान का तोहफ़ा है, जिसे मैं अपने भले के लिए प्रयोग करता हूँ और इसके
साथ ही दूसरों को भी संगीत सुनकर इससे लाभ लेने की सलाह देता हूँ। संगीत
गायन का शौकीन होने के कारण मैं अपने मित्रों के साथ संगीत गायन

व जन्मदिन समारोह आदि अवसरों पर गायन करता हूँ। संगीत मेरे जीवन का बहुत
महत्वपूर्ण भाग है; मैं संगीत के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर
सकता।

संगीत बहुत ही रोचक है; जिसे कोई भी, किसी भी समय सीख सकता है। हालाँकि
इसे सीखने के लिए शौक़, नियमित अभ्यास और अनुशासन की आवश्यकता है। मैं
ग़ज़ल गायन और क्लासिकल संगीत बहुत अच्छे से जानता हूँ, जिस कारण मेरे मित्रों
और साथियों के बीच में मेरी काफी प्रशंसा होती है।

यह मेरे मस्तिष्क को शान्त रखने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह मुझे
सकारात्मक विचारों से भी भरता है जो मेरे व्यक्तिगत जीवन में मेरी काफी सहायता
करता है। इस तरह कहा जा सकता है कि संगीत आध्यात्मिक, मानसिक और शारिरिक
शक्ति प्रदान करने के साथ ही मनुष्य में आत्मविश्वास को भी विकसित करता है।


संगीत मेरे लिए आशीर्वाद है; क्‍योंकि इसने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण
भूमिका निभायी है। यह हमेशा मेरे लिए कुछ अच्छा ही करता है ॥ संगीत मेरे
लिए प्राण वायु आक्सीजन की तरह है, जो मुझे जीवन को और भी अच्छे से
जीने में सहायता करता है। संगीत हमें स्वस्थ तथा शांत रहने में भी सहायता
करता है। यह सत्य ही कहा गया है कि बिना संगीत के जीवन की कल्पना
भी नहीं की जा सकती है; क्योंकि संगीत के बिना हमारा जीवन अधूरा हो
जायेगा।

संगीत ध्यान की तरह है। यदि पूरी लगन और श्रद्धा के साथ इसका अभ्यास
किया जाए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता को सुधारता है। हम
संगीत से जुड़े सत्य को नज़रंदाज़ नहीं कर सकते। संगीत बहुत ही
शक्तिशाली है। संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हमारी आत्मा तक को स्पर्श
करता है। संगीत को संसार से कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता।

मेरे जीवन में संगीत की महत्ता बहुत है। आठ वर्ष की उम्र में ही मैंने संगीत
को अपना मित्र बना लिया था। सबसे ज्यादा ग़ज़ल गायन में मेरा मन रहा
है। मैंने सबसे अधिक गज़लें ग़ज़ल सम्राट स्वर्गीय श्री जगजीत सिंह जी की
सुनी और गायीं हैं। उनकी ग़ज़लों ने मेरे जीवन को बहुत तराशा है। उनके
भजन भी निरंतर सुनता रहता हूँ एवं गायन को भी जारी रखता हूँ। अन्य
लोगों को भी ये प्रोत्साहन देता हूँ कि अपने जीवन में मधुरता का रस घोलने
के लिए अपना नाता सगीत से जोड़ें।



Comments